Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘पुलिस कार्रवाई नहीं हुई तो पिता की मौत का बदला लूंगा’, सुभाष हत्याकांड में बेटे सागर का दावा- ‘मुझे भी मारने की साजिश’

‘पुलिस कार्रवाई नहीं हुई तो पिता की मौत का बदला लूंगा’, सुभाष हत्याकांड में बेटे सागर का दावा- ‘मुझे भी मारने की साजिश’

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना–पीनना गांव में मंगलवार सुबह गार्ड सुभाष की हत्या के बाद परिवार में गम और गुस्सा दोनों है। हत्या के बाद मृतक के बेटे सागर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से एनकाउंटर की मांग की है। सागर का कहना है कि जिस तरह उसके पिता की गोली मारकर हत्या की गई, उसी तरह पुलिस को भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सागर के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के किनोनी गांव निवासी मृतक सुभाष बालियान के छोटे बेटे सागर ने वायरल वीडियो में कहा, “जिस तरह से मेरे पिता को गोली मारकर मारा गया है, ठीक उसी तरह से पुलिस भी एनकाउंटर में कातिलों को गोली मारे। उनका 100 के 100 परसेंट एनकाउंटर हो।”

सागर ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हुई तो उसे अपनी जान का खतरा है और वह अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मजबूर हो सकता है।

मृतक के बेटे ने दावा किया कि उसे और उसके पिता को हत्या से पहले आरोपियों की ओर से अपने घर बुलाया जा रहा था। सागर के मुताबिक, “वो लोग मुझे और मेरे पिता को अपने घर बुला रहे थे। उनकी प्लानिंग दोनों को मारना था। इत्तेफाक से हम नहीं गए।” सागर का आरोप है कि दोनों के वहां नहीं जाने के बाद उसके पिता को ड्यूटी जाते समय रास्ते में घेरकर गोली मार दी गई।

ALSO READ THIS :  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान दोनों की मौत

सागर ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उसका कहना है, “अगर मैं उन्हें नहीं मारूंगा तो वो मुझे मार देंगे। आज भी वो ऐसा ही करते। अब वो लोग वैसे भी मेरे पीछे पड़ गए हैं। एक ना एक दिन वो मुझे भी मार ही देंगे।”

दरअसल, सुभाष के बड़े बेटे आकाश के गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। आकाश को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को मेरठ स्थित नारी निकेतन भेजा गया था।
इसी मामले को लेकर दो दिन पहले किनोनी गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे थे। बताया गया कि पंचायत में दोनों पक्षों से अपने-अपने बच्चों को समझाने और एक-दूसरे से अलग रहने की बात कही गई थी।

पंचायत के दो दिन बाद मंगलवार सुबह सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अब उनके बेटे के बयान ने मामले में परिवार की सुरक्षा और हत्या की साजिश से जुड़े नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच में यह साफ होगा कि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और सागर द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

ज़रूर पढ़ें