Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में स्कूल ड्रेस में 15-20 छात्रों का सड़क पर उत्पात: बीच सड़क मारपीट और बाइक में तोड़फोड़; VIDEO हुआ वायरल, MG पब्लिक स्कूल के छात्रों का बताया जा रहा ग्रुप

मुजफ्फरनगर में स्कूल ड्रेस में 15-20 छात्रों का सड़क पर उत्पात: बीच सड़क मारपीट और बाइक में तोड़फोड़; VIDEO हुआ वायरल, MG पब्लिक स्कूल के छात्रों का बताया जा रहा ग्रुप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित MG पब्लिक स्कूल के छात्रों का सड़क पर उत्पात मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने करीब 15 से 20 छात्रों का ग्रुप सड़क पर मारपीट करता और एक बाइक में जमकर तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का स्कूल की छुट्टी के बाद का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में छात्रों का समूह सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को घेरकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की जाती नजर आती है। बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर मौजूद होने के कारण मौके पर हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान और घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। यह वीडियो सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल के पास का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रों का इतना बड़ा ग्रुप सड़क पर किस विवाद को लेकर भिड़ा और बाइक में तोड़फोड़ क्यों की गई। मामले में पुलिस और स्कूल प्रबंधन की ओर से जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर संबंधित छात्रों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में डॉ अहलावत के क्लिनिक पर जोरदार हंगामा: जमकर हुई गाली-गलौज, मेडिकल स्टोर के बकाये को लेकर डॉक्टर ने पर्चा फेंका!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें