Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » PDA जन पंचायत में प्रजापति समाज ने मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी: 2027 को लेकर सपा नेत्री ने साधा संवाद, राकेश प्रजापति बोले- ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर काम करती है सपा

PDA जन पंचायत में प्रजापति समाज ने मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी: 2027 को लेकर सपा नेत्री ने साधा संवाद, राकेश प्रजापति बोले- ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर काम करती है सपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर की पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पचेंडा कला स्थित शहीद बच्चन सिंह स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति में समाजवादी पार्टी की ओर से  PDA जन पंचायत आयोजित की गई। सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के नेतृत्व में हुई पंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और राजनीतिक अपेक्षाओं पर चर्चा की गई।

जन पंचायत में समाज के लोगों ने 2027 में सपा की सरकार बनने की स्थिति में प्रजापति समाज के लिए धर्मशाला निर्माण और राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। लोगों ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत के तहत समाज को सम्मान और भागीदारी देने की बात करती है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह 2027 में भी एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान किया जाए।

राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज के सामाजिक इतिहास का उल्लेख करते हुए इसे शांतिप्रिय और मेहनतकश समाज बताया। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आबादी के अनुपात में प्रजापति समाज को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठनात्मक रूप से मजबूत होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की।

सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि जन पंचायत में समाज के लोगों की ओर से जो समस्याएं और मांगें सामने आई हैं, उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन पंचायत का उद्देश्य समाज के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को समझना है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में प्रदूषण के खिलाफ  कार्रवाई! कई पेपर मिलों में आरडीएफ प्लांट और बॉयलर सील

कार्यक्रम के दौरान युधिष्ठिर पहलवान ने मुख्य अतिथि डॉ. राकेश प्रजापति का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। पंचायत में स्थानीय स्तर पर प्रजापति समाज की समस्याओं और आगामी राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें