Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सांसद हरेंद्र मलिक ने अफसरों से मांगा हिसाब

मुजफ्फरनगर दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सांसद हरेंद्र मलिक ने अफसरों से मांगा हिसाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुज़फ़्फ़रनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने की। बैठक में बिजनौर सांसद चंदन चौहान और विधायक राजपाल बालियान भी मौजूद रहे।

दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई बैठक लगभग तीन बजे तक चली। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सर्व शिक्षा अभियान, प्रेरणा, पीएम स्वनिधि, कृषि और जल जीवन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और जिन कार्यों की गति धीमी है, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद चंदन चौहान और विधायक राजपाल बालियान ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई जाने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए।

बैठक में DM उमेश कुमार मिश्रा, CDO कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एमडीए सचिव, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों का फूलों के बुके देकर स्वागत भी किया गया।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर को बिजली कटौती ने रुलाया, रातभर आंख-मिचौली से बेहाल रहे लोग
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें