Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम का घेराव: भाकियू नेता ने अधिकारियों को बुलाकर कराया समझौता, बिलों की गड़बड़ी के लिए गांव में विशेष कैंप लगाने की अपील

छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम का घेराव: भाकियू नेता ने अधिकारियों को बुलाकर कराया समझौता, बिलों की गड़बड़ी के लिए गांव में विशेष कैंप लगाने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बलवा खेड़ी गांव में बिजली की समस्या को लेकर शुक्रवार को किसानों और विभाग के बीच चल रहे विवाद में भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने महापंचायत के बाद तत्काल हस्तक्षेप किया। अपराह्न करीब 3 बजे बिजली विभाग की टीम के घेराव की सूचना मिलते ही विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को भी गांव में बुला लिया।

मौके पर किसानों ने बिजली बिलों में गड़बड़ी और बकाया रकम को लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विकास शर्मा ने कहा कि 3-4 हजार रुपये के मामूली बकाए पर किसी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत कराई गई और मौके पर ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया।

बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों के निस्तारण के लिए गांव में विशेष कैंप लगाने की बात भी कही गई। बताया गया कि कैंप में किसानों के बिजली बिलों की जांच कर उनमें मौजूद गड़बड़ियों को ठीक करने का काम किया जाएगा। कैंप का काम जल्द शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।

मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। चौकी इंचार्ज सतीश धामा, दरोगा नितिन और पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों और विभाग के बीच बातचीत के बाद स्थिति को शांत कराया गया।

इस दौरान सोनू ठाकुर, मोहन ठाकुर, ओमवीर ठाकुर, मोजी राणा, अनिल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, मुंशी जी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  भागवंती विद्यालय की खिलाड़ियों ने खेल जगत में बढ़ाया गौरव: एयर पिस्टल में आरवी ने जीता रजत, कुश्ती में लक्षी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें