Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ‘रंगीन मिज़ाज़ डॉक्टर’ की शर्मनाक करतूत: महिला मरीज के साथ अश्लील VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सील, ना डिग्री मिली और ना मिला लाईसेंस

मुज़फ़्फ़रनगर में ‘रंगीन मिज़ाज़ डॉक्टर’ की शर्मनाक करतूत: महिला मरीज के साथ अश्लील VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सील, ना डिग्री मिली और ना मिला लाईसेंस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए क्लिनिक के अंदर ही एक महिला मरीज के साथ कथित अश्लील हरकत का VIDEO सामने आने के बाद मुज़फ़्फ़रनगर में हड़कंप मच गया है। करीब 6 मिनट के इस VIDEO में महिला मरीज के साथ क्लिनिक संचालक की कथित अश्लील हरकत दिखाई दे रही है।

VIDEO वायरल होने के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा और सोमवार दोपहर करीब 2 बजे टीम ने क्लिनिक पर छापा मारकर जांच की तो ना डिग्री मिली और ना ही लाइसेंस। जिसके बाद क्लिनिक को तुरंत सील कर दिया गया।

सिखेड़ा के शुभम क्लीनिक एवं डॉट्स सेंटर का मामला


मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा रोड स्थित शुभम क्लीनिक एवं डॉट्स सेंटर का है। क्लिनिक के बाहर बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं, जिन पर संचालक एसपी सिंह ने खुद को ‘जनरल फिजिशियन एवं सर्जन’ बताया हुआ है। इसी क्लिनिक का कथित अश्लील VIDEO सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

बोर्ड पर बड़े-बड़े वादे


क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड पर टीबी की सरकारी दवाएं मुफ्त वितरित करने और खून की जांच की सुविधा उपलब्ध होने का भी दावा किया गया है। यानी बाहर लगे बोर्ड पर बाकायदा चिकित्सकीय सेवाओं और विशेषज्ञता का दावा, लेकिन अंदर महिला मरीज के साथ कथित अश्लील हरकत का VIDEO सामने आने से गंभीर सवाल खड़े हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

VIDEO वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को क्लिनिक पहुंची। टीम ने वहां रखी पत्रावलियों और दस्तावेजों की जांच की। विभागीय जांच के बाद संचालक की चिकित्सकीय योग्यता को लेकर गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील कर दिया।

फिलहाल वायरल VIDEO की पूरी परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जांच का विषय है। महिला मरीज की ओर से कोई शिकायत की गई है या नहीं और मामले में आगे पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह भी स्पष्ट होना बाकी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मी से मारपीट: CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पढ़िए… आरोपित डॉक्टर ने क्या कहा?

इस संबंध में “The X India” से हुई वार्ता में कथित डॉक्टर एसपी सिंह ने दावा किया कि ये सब एक साजिश के तहत उसे बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि वीडियो कई साल पुराना है, उसे अब ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान वायरल किया गया है, क्योंकि वो खुद दो साल से ग्राम प्रधान के चुनाव की तैयारी कर रहा है। हालांकि अपनी डिग्रियों, क्लिनिक के लाइसेंस और वायरल वीडियो में की गई अश्लील हरक़त के सवाल पर चुप्पी साध ली।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मानदेय को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का धरना: डॉक्टरों का आरोप- सरकार ने मानदेय ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन बढ़ी राशि का भुगतान नहीं कर रहा

ज़रूर पढ़ें