Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोरों से पुलिस की मुठभेड़: एटीएम की दीवार तोड़कर की थी दुकान में चोरी, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा कांबिंग में पकड़ा, तीसरा हुआ फरार

मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोरों से पुलिस की मुठभेड़: एटीएम की दीवार तोड़कर की थी दुकान में चोरी, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा कांबिंग में पकड़ा, तीसरा हुआ फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में एटीएम के पास दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले बदमाशों का पीछा करते हुए कुछ ही घंटों में पुलिस उनके नजदीक पहुंच गई। बुधवार रात करीब 10 बजे शेरपुर रजवाहा मार्ग पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में समीर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके साथी सुहेल को भी पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश आसिफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

बदमाश रात के अंधेरे में एटीएम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाते हुए बराबर की दुकान में घुसे और वहां से लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी और चेकिंग शुरू कर दी। रास्तों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी दौरान शेरपुर रजवाहा मार्ग पर पुलिस की नजर संदिग्ध बदमाशों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति अचानक बिगड़ गई। फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में समीर के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सुहेल को दबोच लिया गया। हालांकि, अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर आसिफ मौके से निकल गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई ₹2 लाख 20 हजार की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली है। घायल समीर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ALSO READ THIS :  बीजेपी नेता संगीत सोम का बड़ा बयान, "वक्फ एक आतंकी गिरोह, गंगा में डुबकी के बाद कुंभ में स्टॉल लगाए मुस्लिम"

चोरी से लेकर मुठभेड़ और दो गिरफ्तारियों तक की कार्रवाई कुछ ही घंटों में हुई। अब पुलिस फरार आसिफ की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने इससे पहले किन वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी की रकम का बाकी हिस्सा कहां गया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें