Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी संख्या में बने-अधबने तमंचों समेत 7 गिरफ्तार, SSP ने दिया 20 हजार का इनाम

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी संख्या में बने-अधबने तमंचों समेत 7 गिरफ्तार, SSP ने दिया 20 हजार का इनाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 12 बने और चार अधबने अवैध हथियार, 86 कारतूस, हथियारों के पार्ट्स, शस्त्र बनाने के उपकरण और एक बाइक बरामद की गई है।

गुरुवार अपराह्न 4 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर की शाम शाहपुर पुलिस हरसौली चौकी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम तावली रजवाहे से डेयरी के पीछे कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कथित तौर पर हथियार बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शामली के कांधला क्षेत्र निवासी गुल्लू उर्फ इदरीश, मुज़फ़्फ़रनगर के हुसैनपुर कलां निवासी कय्यूम, तिसंग निवासी शाहनवाज और आविद, खांजापुर निवासी खालिद, खतौली के इस्लामनगर निवासी अरशद तथा मेरठ के सरधना निवासी बाबू उर्फ इलियास के रूप में बताई है।
बरामदगी में छह तमंचे 315 बोर, दो डबल बैरल तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक मस्कट 12 बोर और एक बंदूक 12 बोर शामिल हैं। इसके अलावा एक अधबना तमंचा .32 बोर और तीन अधबने तमंचे 315 बोर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 50 जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस 12 बोर और 26 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक मौके से 24 बुलेट निब 315 बोर, 500 ग्राम गंधक, 500 ग्राम पोटास, हैमर-ट्रिगर समेत तमंचों के पार्ट्स और हथियार व कारतूस बनाने के उपकरण भी मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि सभी आरोपी मिलकर सुनसान स्थानों पर अवैध हथियार और कारतूस तैयार करते थे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 43 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई को CCTNS और बीट ड्यूटी की जिम्मेदारी

पूछताछ में सामने आया कि गुल्लू उर्फ इदरीश और कय्यूम कथित तौर पर तमंचे बनाने का काम करते थे। अरशद और खालिद पर कारतूस तैयार करने, जबकि बाबू उर्फ इलियास पर खोखे तैयार करने का काम करने का आरोप है। शाहनवाज और आविद कथित तौर पर तैयार हथियारों और कारतूसों को आसपास के गांवों और अन्य स्थानों पर बेचते थे। पुलिस ने इसे आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा संगठित अवैध कारोबार बताया है।

SSP ने बताया कि गुल्लू उर्फ इदरीश, कय्यूम और शाहनवाज समेत कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। SSP संजय कुमार वर्मा ने कार्रवाई करने वाली शाहपुर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें