Home » उत्तर प्रदेश » बागपत के झोड़ी गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बैठक, महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प

बागपत के झोड़ी गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बैठक, महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

बागपत। बाल विवाह की कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम झोड़ी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (JRC) और सहयोगी संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री सोहनपाल तोमर सहित करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण समाज विकास केंद्र की ओर से अनमोल गुप्ता ने किया। बैठक में प्रतिभागियों को आगामी 27 नवंबर को मनाए जाने वाले ‘बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान बाल विवाह, शीघ्र विवाह और जबरन विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह का बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज और परिवारों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

मोमबत्तियां जलाकर दिया बाल विवाह के खिलाफ संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मोमबत्तियां जलाकर बाल विवाह उन्मूलन का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल कानून के जरिए ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से भी प्रभावी तरीके से की जा सकती है। ग्राम स्तर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बच्चों के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।

ALSO READ THIS :  ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- सपा शासन में गुंडागर्दी और जातीय हिंसा चरम पर थी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें