Home » विविध इंडिया » जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक आज, कई बड़े सुधारों पर मंथन; अनुपालन आसान बनाने पर जोर

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक आज, कई बड़े सुधारों पर मंथन; अनुपालन आसान बनाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सुबह 11 बजे शुरू होगी। परिषद की इस बैठक में जीएसटी व्यवस्था से जुड़े कई अहम सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में जीएसटी से जुड़े विवादों के समाधान की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रवाह को सुगम करने से संबंधित नीतिगत बदलावों पर विचार किया जा सकता है। इसका उद्देश्य जीएसटी नियमों के अनुपालन में लगने वाले समय और लागत को कम करना बताया जा रहा है।

बैठक में जीएसटी व्यवस्था को और सरल बनाने तथा कारोबारियों और करदाताओं पर अनुपालन का बोझ कम करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है। सरकार की कोशिश जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सहज और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की है।

जीएसटी परिषद सचिवालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, परिषद की बैठक पहले बुधवार को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते इसे गुरुवार के लिए टाल दिया गया था।

गौरतलब है कि जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे। ऐसे में इस बार की बैठक में मुख्य फोकस जीएसटी अनुपालन को आसान बनाने और मौजूदा व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने पर रहने की उम्मीद है।

ALSO READ THIS :  GST सुधारों का अगला चरण ‘विकसित भारत’ विजन को देगा रफ्तार- वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, आसान होगा Tax Compliance
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें