Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: 72 दुकानदारों को नोटिस, दर्जनों चालान; लोह–लक्कड़ से लेकर पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान तक जब्त

मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: 72 दुकानदारों को नोटिस, दर्जनों चालान; लोह–लक्कड़ से लेकर पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान तक जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम एक बार फिर मीनाक्षी चौक पहुंची। यहां से सुजड़ू चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों के चालान काटे गए और प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया।

दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने मीनाक्षी चौक क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कई जगह अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नगरपालिका ईओ पवन कुमार की ओर से 72 व्यापारियों को नोटिस भी भेजे गए थे।

बुधवार को नगरपालिका की टीम लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौराहे तक कार्रवाई की। विकास भवन के सामने लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया।

कार्रवाई के दौरान दर्जनों व्यापारियों के चालान काटे गए। नगरपालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने सामान को भी जब्त किया।

प्रशासन की ओर से अब गुरुवार को भी इसी मार्ग पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। बताया गया है कि मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौराहे तक दोबारा अभियान चलाया जाएगा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों का काला धुआं बन रहा मौत का सौदागर! जिम्मेदारों की अनदेखी ने गिरवी रखी जिले की सांसे!
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें