Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » कुख्यात सरिया गैंग के लीडर कलीम उर्फ बिहारी की पुलिस से मुठभेड़: मुज़फ़्फ़रनगर में अल सुबह एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली, रजिस्टर्ड गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

कुख्यात सरिया गैंग के लीडर कलीम उर्फ बिहारी की पुलिस से मुठभेड़: मुज़फ़्फ़रनगर में अल सुबह एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली, रजिस्टर्ड गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार तड़के बारिश के बीच करीब 4 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में कुख्यात सरिया गैंग के लीडर कलीम उर्फ बिहारी और उसके साथी आबिद को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग की, जिसमें गैंग के दो अन्य सदस्य अदनान और शादाब भी पकड़े गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कलीम उर्फ बिहारी ग्राम निराना, थाना सिखेड़ा का रहने वाला है और उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसे कुख्यात सरिया गैंग का लीडर बताया गया है। इसी गांव के आबिद पुत्र दिलशाद, उम्र 22 वर्ष, को भी गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। कांबिंग के दौरान पकड़े गए अदनान पुत्र उस्मान, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मंसूरपुर और शादाब पुत्र खुर्शीद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम निराना हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कॉपर के एंगल, बिजली के कटआउट, कॉपर की पत्ती, चाबियां, प्लास, पाना, हथौड़ा, मोटरसाइकिल, कॉपर वायर, केबल, ट्रांसफार्मर की कोइल और नकदी बरामद की है। इसके अलावा दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी में तीन कॉपर के एंगल, कॉपर सहित तीन बिजली के कटआउट, 14 कॉपर की पत्ती, चार चाबियां, एक प्लास, तीन पाना, लकड़ी के हत्थे वाला एक घन/हथौड़ा, दो मोटरसाइकिल, पांच किलोग्राम कॉपर तार, चार हजार रुपये, तीन काले रंग की केबल, एक कटआउट, एंगल सहित दो पत्री/प्लेट और करीब एक किलोग्राम कॉपर व एल्यूमीनियम का तार शामिल है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर की आठ कोइल भी बरामद की हैं।

ALSO READ THIS :  ‘पुलिस पर गोली चलाई तो उसी की भाषा में मिलेगा जवाब’: नए SSP सूरज राय की दो टूक, बोले- अपराधियों पर कसेगी नकेल, पीड़ितों को मिलेगा न्याय

पुलिस की इस कार्रवाई में कलीम उर्फ बिहारी और आबिद मुठभेड़ के दौरान घायल हुए, जबकि अदनान और शादाब को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई में बरामद सामान और आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

SSP सूरज कुमार राय और SP देहात महादिक अक्षय संजय के नेतृत्व में मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर सचिन चौधरी, सब इंस्पेक्टर मुनेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार और सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें