Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में पुराने अपराधियों की परेड: ‘ऑपरेशन चक्रवात’ के तहत दिलाई अपराध से दूर रहने की शपथ, एसपी सिटी ने दी हिदायत, पुलिस तैयार कर रही डोजियर और डेटाबेस

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में पुराने अपराधियों की परेड: ‘ऑपरेशन चक्रवात’ के तहत दिलाई अपराध से दूर रहने की शपथ, एसपी सिटी ने दी हिदायत, पुलिस तैयार कर रही डोजियर और डेटाबेस

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के सिविल लाइन थाने में शनिवार को पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों की परेड हुई। एसपी सिटी अमृत जैन ने दोपहर करीब एक बजे इन लोगों से संवाद कर अपराध का रास्ता छोड़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की हिदायत दी। इस दौरान सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने, कानून का पालन करने और अच्छा नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रवात” के तहत की गई।

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन और एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में नगर जोन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अपराध की पुनरावृत्ति रोकना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

SP सिटी अमृत जैन ने बताया कि अभियान के तहत नगर जोन के सभी थानों में पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों को बुलाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस उनकी वर्तमान गतिविधियों और अन्य जरूरी विवरणों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही डोजियर भरवाकर एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

थाना सिविल लाइन में एसपी सिटी अमृत जैन ने लोगों को अपराध से दूर रहने, नशे का सेवन नहीं करने और पुराने अपराधों अथवा उनकी पैरवी के संबंध में कोई नया अपराध नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए अपने आचरण में सुधार लाने और समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ THIS :  एक ई-रिक्शा में 24 स्कूली बच्चे, 14 अंदर, 6 आगे और 4 पीछे: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल का VIDEO, BSA से कार्रवाई की अपील
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें