Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » फेस्टिवल सीजन में शाम को नहीं जाएगी बिजली: व्यक्तिगत समस्या के लिए शटडाउन रात 10:30 बजे के बाद, त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

फेस्टिवल सीजन में शाम को नहीं जाएगी बिजली: व्यक्तिगत समस्या के लिए शटडाउन रात 10:30 बजे के बाद, त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। त्योहारों के दौरान शाम के समय बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक व्यक्तिगत समस्याओं के लिए शटडाउन नहीं लिया जाएगा। इस दौरान मुख्य विद्युत लाइनों, फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से रविवार को शाम करीब 6 बजे आयोजित वर्चुअल बैठक में समस्त उपकेंद्र संचालकों (एसएसओ) और संबंधित तकनीकी व फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के मद्देनजर शाम के समय बिजली आपूर्ति में व्यवधान नहीं आने दिया जाए। सभी कर्मचारी इस अवधि में उपकेंद्रों पर सतर्क रहेंगे।

निर्देशों के मुताबिक, शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक किसी भी प्रकार की सिंगल कंप्लेंट अटेंड नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतें नोट की जाएंगी, जिनका निस्तारण रात 10:30 बजे के बाद या स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिकता से कराया जाएगा।

विभाग ने सभी उपकेंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन, CCTV और गश्त बढ़ाने पर जोर: एसपी क्राइम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, नकदी ले जाने से पहले पुलिस को सूचना देने और साइबर ठगी पर सतर्क रहने की सलाह
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें