Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » यातायात माह शुरू, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली: घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये, राहगीर योजना की जानकारी देकर लोगों से सड़क हादसों में घायलों की मदद करने की अपील

यातायात माह शुरू, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली: घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये, राहगीर योजना की जानकारी देकर लोगों से सड़क हादसों में घायलों की मदद करने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और ट्रैफिक वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर में रोड सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों के पालन और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान SSP सूरज कुमार राय ने मीडिया से बातचीत में शासन की राहगीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक राहगीर (गुड सेमेरिटन) को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यातायात माह के तहत पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए की गई इस्तीफे की मांग
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें