Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 50-60 लोग थे सवार; 15 से 16 यात्रियों का रेस्क्यू, कई घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 50-60 लोग थे सवार; 15 से 16 यात्रियों का रेस्क्यू, कई घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लखनऊ में जीरो पॉइंट मोहन के पास हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों और एक बच्चे को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही बस सोमवार सुबह करीब 7:08 बजे जीरो पॉइंट मोहन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में उस समय लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

तीन फायर यूनिट और रेस्क्यू वाहन मौके पर पहुंचे

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) लखनऊ अंकुश मित्तल के निर्देशन में अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रभारी आलमबाग सुमित प्रताप सिंह के साथ फायर स्टेशन आलमबाग से एक फायर टेंडर, सरोजनी नगर से रेस्क्यू व्हीकल और हजरतगंज से अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (एमडीआरवी) को मौके पर भेजा गया।

पुलिस बल के साथ अग्निशमन विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए एमडीआरवी में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के भीतर फंसे 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था।

ALSO READ THIS :  तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल, 300 से अधिक मकान ढहे

35 मिनट में पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी टीमों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 35 मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों और बच्चे को एंबुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

चित्रकूट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार की मौत

उधर, एक अन्य हादसे में चित्रकूट से दीपदान कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि सात घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें