Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से टेंट कर्मी की दर्दनाक मौत: टेंट हटाने के दौरान हुआ हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया टेंट का पाइप

मुज़फ़्फ़रनगर में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से टेंट कर्मी की दर्दनाक मौत: टेंट हटाने के दौरान हुआ हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया टेंट का पाइप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मिठाई की दुकान के बाहर लगा टेंट हटाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। पाइप में करंट दौड़ने से टेंटकर्मी उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगते ही युवक के शरीर में आग लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में बिजली की लाइन काफी कम ऊंचाई पर गुजर रही है और इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।

हादसा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित बचनसिंह कॉलोनी में हुआ। यहां एक मिठाई की दुकान के बाहर फेस्टिवल सीजन के दौरान टेंट लगाया गया था। टेंट हटाने के दौरान जनकपुरी निवासी टेंट कर्मचारी गौतम कश्यप पाइप निकाल रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइप के तार से टकराते ही उसमें करंट दौड़ गया और युवक इसकी चपेट में आ गया।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी बलेदीन ने बताया कि वह हादसे के समय घटनास्थल से करीब पांच फुट की दूरी पर बैठे थे। उनके मुताबिक, टेंटकर्मी पाइप निकाल रहा था, तभी पाइप बिजली की लाइन से छू गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और युवक नीचे गिर पड़ा। बलेदीन ने बताया कि उन्होंने पानी का कैंपर उठाकर युवक के पैर पर मारा, जिससे पाइप उसके पैर से हट गया, लेकिन तब तक उसका पैर बुरी तरह जल चुका था। उन्होंने मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से था और उसके परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच MLC चुनाव का मतदान शुरू: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 56 बूथों पर 16,966 मतदाता करेंगे मतदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी डाला वोट

एक अन्य स्थानीय निवासी रवि पाल ने बिजली लाइन की ऊंचाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 11 हजार वोल्ट की यह लाइन सड़क और लोगों की आवाजाही वाले क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही है। उनके मुताबिक, तार जमीन से करीब 12 से 15 फुट की ऊंचाई पर हैं। रवि पाल ने दावा किया कि इसी लाइन से पहले भी हादसे हो चुके हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि टेंट हटाने के दौरान पाइप तार से छू गया, जिसके बाद युवक करंट की चपेट में आ गया और उसके शरीर में आग लग गई।

रवि पाल ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी कम ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लाइन को सुरक्षित करने या वहां से हटाने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी बिजली की लाइन से जुड़े हादसे हो चुके हैं। ऐसे में इस घटना के बाद विद्युत लाइन की ऊंचाई, सुरक्षा मानकों और विभाग की ओर से किए गए इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें