Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में चलती नई स्कॉर्पियो-एन बनी आग का गोला, BJP नेता की पत्नी और चालक ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर में चलती नई स्कॉर्पियो-एन बनी आग का गोला, BJP नेता की पत्नी और चालक ने कूदकर बचाई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर चलती नई स्कॉर्पियो-एन अचानक आग का गोला बन गई। कार में बीजेपी नेता सीपी सिंह की पत्नी पल्लवी सिंह और चालक कुबेर सिंह सवार थे। ग्राम देवल के पास मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के नजदीक कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी। इसके बाद पल्लवी सिंह और चालक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दोनों के कार से उतरते ही गाड़ी में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी।

जानकारी के अनुसार, पल्लवी सिंह दिल्ली से अपनी बेटी को छोड़कर चालक के साथ बिजनौर लौट रही थीं। गांव देवल के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने बिना देर किए वाहन सड़क किनारे रोक दिया। दोनों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। सड़क के बीचोंबीच वाहन में आग लगने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जली हुई गाड़ी को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

राहत की बात यह रही कि पल्लवी सिंह और चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए और दोनों सुरक्षित बच गए। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर स्मैक बेचने जा रहा स्मैकिए धरा: करीब ₹1.40 की कीमत की स्मैक और कांटा बरामद, पुलिस ने आरोपी भेजा जेल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें