Home » विविध इंडिया » सोनिया-राजीव के रिश्ते पर ट्रोलिंग से भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- पति-पत्नी का प्यार गलत कैसे?

सोनिया-राजीव के रिश्ते पर ट्रोलिंग से भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- पति-पत्नी का प्यार गलत कैसे?

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी के वैवाहिक रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है। राहुल गांधी द्वारा अपने माता-पिता से जुड़ा एक पुराना पारिवारिक किस्सा साझा किए जाने के बाद शुरू हुई बहस पर सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन आखिर गलत कैसे हो सकता है?

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “क्या कुछ लोग सिर्फ इसलिए नाराज हैं कि सोनिया गांधी लंच के समय राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं?” अभिनेत्री ने इस टिप्पणी के जरिए वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और लगाव को गलत नजरिए से देखने वाले लोगों की सोच पर सवाल उठाया।

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा, “धत तेरी की, मेरे होने वाले बच्चों को जरा भी अंदाजा नहीं है कि उनके साथ क्या होने वाला है। कमर कस लो बच्चों (तुम जहां कहीं भी हो, अभी)।”

राहुल गांधी ने साझा किया था माता-पिता से जुड़ा किस्सा

दरअसल, 16 नवंबर को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बचपन और पारिवारिक जीवन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था।

राहुल गांधी ने बताया था कि पारिवारिक भोजन के दौरान उनकी मां सोनिया गांधी अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं। उन्होंने कहा था कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि सभी परिवारों में ऐसा ही होता है, लेकिन दोस्तों के घर जाने के बाद उन्हें पता चला कि हर परिवार का तरीका अलग होता है।

ALSO READ THIS :  राम मंदिर दान पर सियासत: संसद में साधु के वेश पर भड़की BJP, पूनावाला बोले- राहुल गांधी दिखा रहे हिंदुओं से नफरत

इस किस्से के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इस पर टिप्पणियां कीं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और सहजता को लेकर सवाल उठाने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया।

फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आई थीं सोनाक्षी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्ट सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें