Home » विविध इंडिया » तमिलनाडु के करूर में दर्दनाक घटना, कुएं में मिले एक ही परिवार के 5 शव; दंपती, बेटी और दो बच्चे शामिल

तमिलनाडु के करूर में दर्दनाक घटना, कुएं में मिले एक ही परिवार के 5 शव; दंपती, बेटी और दो बच्चे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

करूर। तमिलनाडु के करूर जिले के चिन्नकालीपालयम गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे के कुएं में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले। मृतकों में बुजुर्ग दंपती, उनकी बेटी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान करूर जिले के वेंगामेडु स्थित कोंगुनगर निवासी रामासामी (63), उनकी पत्नी जानकी (60), बेटी सुकुना (35) और सुकुना के दो बच्चों शिवानी (10) व अधिरन (4) के रूप में हुई है। पांचों एक ही परिवार के सदस्य थे। बगीचे के कुएं में उनके शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी बेटी

बताया जा रहा है कि रामासामी की बेटी सुकुना की शादी करीब 13 साल पहले वेलायुधमपालयम निवासी प्रभु से हुई थी। उनके दो बच्चे शिवानी और अधिरन थे। पिछले कुछ समय से सुकुना और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से सुकुना अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

कुएं में शव देखकर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

गुरुवार शाम चिन्नकालीपालयम गांव के स्थानीय लोगों ने बगीचे के कुएं में पांच लोगों के शव देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वंगल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

ALSO READ THIS :  ‘छात्रों की गूंज’ पर इमरान मसूद का राहुल गांधी को समर्थन, बोले- युवाओं की नब्ज पहचान चुके हैं

पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच

प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पांचों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे और सभी की मौत कैसे हुई। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें