Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 2027 चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू, मतदाता खुद डाल सकेंगे वोट

मुजफ्फरनगर में 2027 चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू, मतदाता खुद डाल सकेंगे वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली समझाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की खास बात यह है कि मतदाता केवल मशीनों का प्रदर्शन देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खुद EVM पर वोट डालकर पूरी प्रक्रिया समझ सकेंगे। इसके बाद VVPAT में दिखाई देने वाली पर्ची से अपने वोट का सत्यापन भी कर सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किया गया यह अभियान जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों तक भी मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि EVM पर प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने के बाद मतदान की प्रक्रिया कैसे पूरी होती है। वोट डालने के बाद VVPAT मशीन में संबंधित प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न वाली पर्ची कुछ समय के लिए दिखाई देती है। इससे मतदाता यह देख सकता है कि उसके द्वारा चुने गए प्रत्याशी की पर्ची प्रदर्शित हुई है। अभियान में आम लोगों को मशीन पर स्वयं मतदान करके इस प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा।

प्रशासन का उद्देश्य EVM और VVPAT को लेकर मतदाताओं के मन में मौजूद सवालों और भ्रांतियों को दूर करना है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्यक्ष प्रदर्शन के जरिए लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, ताकि चुनाव के समय वे जागरूक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

ALSO READ THIS :  तेंदुए की तलाश में ग्रामीणों का जंगल में हल्लाबोल: ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर उतरे गांव वाले, खेतों में जाने से डर रहे किसान; ग्रामीणों ने DFO को दी चेतावनी

DM सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार होने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। इसलिए मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी होना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और EVM-VVPAT की कार्यप्रणाली को समझने की अपील की।

शुभारंभ के अवसर पर अपर DM प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह, जिला चकबंदी अधिकारी देवेंद्र सिंह रायपा, SDM कलेक्ट्रेट कृष्णकांत सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें