Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ेंगे विद्यार्थी, श्रीराम कॉलेज में हुई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा; विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

मुजफ्फरनगर में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ेंगे विद्यार्थी, श्रीराम कॉलेज में हुई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा; विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शनिवार को भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की ‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित परीक्षा में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के लिए कॉलेज के विभिन्न विभागों से कुल 597 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा की नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली, देश की प्राचीन ज्ञान परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके सफल आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, एसडी कॉलेज से आए पर्यवेक्षक डॉ. नवीन कुमार सहित शिक्षकों और आयोजन से जुड़े अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है परीक्षा का उद्देश्य

‘भारत बौद्धिक्स’ परीक्षा भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, विज्ञान, दर्शन, कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। परीक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े सामान्य प्रश्नों के साथ एक विवरणात्मक प्रश्न भी शामिल किया जाता है।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित पुरस्कार व्यवस्था के अनुसार, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले दो विजेताओं को 50-50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चार विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों के हुनर को मिला मंच, हुनर हाट-दीपावली मेले में 25 स्टॉल; पेंशन बढ़कर 1500 रुपये

कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों का आभार जताया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें