Home » विविध इंडिया » भारत-नेपाल रिश्तों को पीएम मोदी ने बताया ‘अटूट’, नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट पैकेज का ऐलान

भारत-नेपाल रिश्तों को पीएम मोदी ने बताया ‘अटूट’, नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट पैकेज का ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत और नेपाल के बीच संबंधों को ‘अटूट विश्वास’ और आपसी सहयोग पर आधारित बताते हुए नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कोऑपरेशन पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते केवल पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरा अपनापन और परस्पर विश्वास है। भारत नेपाल की प्रगति में साझेदार है और मुश्किल समय में उसके साथ खड़ा रहेगा।

द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे को दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बालेन्द्र शाह का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत होना दोनों देशों की गहरी मित्रता को दर्शाता है।

नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र में संबोधन किया था, तब उनके विजन की स्पष्ट झलक देखने को मिली थी। मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों की बातचीत में उन्होंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों को लेकर शाह के स्पष्ट विजन और प्रतिबद्धता को महसूस किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नेपाल की जनता की ओर से दिया गया ऐतिहासिक जनादेश देश की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को प्रतिबिंबित करता है।

‘भारत-नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं’

द्विपक्षीय संबंधों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का संबंध नहीं है, बल्कि यह अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। दोनों देशों की खुशियां और चुनौतियां साझा हैं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और कठिन समय में एक-दूसरे का सहारा भी हैं।

ALSO READ THIS :  फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, सिस्टम में बदलाव जरूरी: सीजेपी ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में अगस्त में आई भीषण बाढ़ का भी उल्लेख किया और इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए भारत 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कोऑपरेशन पैकेज की घोषणा कर रहा है।

अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई ‘सरयू-कमला’ ट्रेन

इससे पहले नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और विभिन्न विषयों पर सहमति बनी।

द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग से पहले दोनों प्रधानमंत्रियों ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह रेल सेवा दोनों देशों के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

संविधान दिवस पर मुज़फ़्फ़रनगर से लखनऊ कूच करेंगे कांग्रेसी: 26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के नेता और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष बोले- संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं लोग

ज़रूर पढ़ें