Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज की चित्रकला प्रतियोगिता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर उठी आवाज, अविका सिंघल ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज की चित्रकला प्रतियोगिता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर उठी आवाज, अविका सिंघल ने मारी बाजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से श्रीराम कॉलेज की फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से 23 नवंबर 2026 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में जैन कन्या पीजी कॉलेज, आईआईएमटी सहारनपुर एवं आईएफए मोदीनगर के सहयोग से विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा का उन्मूलन’ रखा गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, अधिकारों, आत्मसम्मान, समानता और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी चित्रकलाओं में महिलाओं के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार देना जरूरी

कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्हें सम्मान, समानता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कोई भी समाज तभी सभ्य और सुसंस्कृत बन सकता है, जब वहां महिलाओं को उनका उचित सम्मान और अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के योगदान और उनके संघर्षों को समझना तथा उनका सम्मान करना सभी का नैतिक दायित्व है। महिलाएं जीवन में अनेक भूमिकाओं का निर्वहन करती हैं। उनके योगदान के बिना सशक्त और विकसित समाज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ THIS :  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर CM धामी का संदेश, बोले- बेटियां और महिलाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

 

प्रतियोगिता में डॉ. प्रेरणा मित्तल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

अविका सिंघल ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अविका सिंघल ने प्रथम, उदित त्यागी ने द्वितीय और अलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अलीशा, वैशाली, निधि अग्रवाल, कायनात और प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान सहित फैकल्टी सदस्यों डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रीना त्यागी, रजनीकांत, मयंक सैनी, मुक्ता सैनी एवं यशिका अरोड़ा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक यह संदेश पहुंचाना रहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा का उन्मूलन केवल एक दिन का संकल्प नहीं है, बल्कि सुरक्षित, समानतापूर्ण और सम्मानजनक समाज के निर्माण के लिए निरंतर किया जाने वाला सामूहिक प्रयास है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें