Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज,राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय’,

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज,राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय’,

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव कहना आस्था के अनुरूप अभिवादन है, जबकि अंतिम विदाई के दौरान राम नाम सत्य कहा जाता है।

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर योगी ने कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि नब्बे के दशक में सपा नेतृत्व को सद्बुद्धि आई होती तो रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलतीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सपा नेतृत्व को रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

पीडीए को बताया परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के पीडीए के नारे पर कटाक्ष करते हुए इसे परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति परिवार तक सीमित है, जबकि भाजपा का मतदाता प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक है, जो संविधान और अपनी विरासत का सम्मान करता है।

योगी ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। देश और समाज के सामने चुनौती आने पर उसका सामना करना एक संन्यासी का दायित्व है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को चुनाव से पहले ही विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर दोनों दलों की बैठकें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों की घोषणा भी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों ने प्याज भी खाया और जूता भी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

ALSO READ THIS :  ‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल!’ अखिलेश यादव का राजनाथ सिंह पर तंज, बोले- लखनऊ की कमान सौंपने का चल रहा अंदरूनी खेल

एसआईआर को बताया मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी विदेशी घुसपैठियों को अपना मानती है, जबकि भारतीय नागरिकों की नागरिकता पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि वह 1992 से गोरखपुर में रह रहे हैं। उत्तराखंड की देवभूमि और सीमा सुरक्षा में वहां के जवानों के योगदान को उन्होंने सम्माननीय बताया।

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का समर्थन करते हुए योगी ने इसे मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों और स्थान बदल चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने चाहिए। प्रत्येक पात्र भारतीय का नाम मतदाता सूची में रहना चाहिए, लेकिन विदेशी नागरिक को मतदान का अधिकार नहीं मिल सकता। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया।

2017 से पहले गुंडागर्दी और दंगों का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे और अव्यवस्था का माहौल था। अब विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना से अधिक बढ़े हैं।

योगी के मुताबिक, देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। पहले प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, जबकि अब 17 एयरपोर्ट संचालित हैं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय हैं। इसके अलावा सात शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया पनपे और कट्टा-बम बनाने की फैक्ट्रियां चलती थीं। अब प्रदेश में रिवॉल्वर, राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए 36 सेक्टोरल नीतियां बनाई गई हैं और 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

ALSO READ THIS :  एक लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर मायावती का सवाल, बोलीं चुनावी कदम न बन जाए, पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त हों भर्तियां

नोएडा में एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर इकाई तक का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर इकाई, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में तैयार होता है। एमएसएमई और ओडीओपी योजनाओं के माध्यम से सवा तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है।

योगी ने कहा कि उन्होंने नोएडा जाने से जुड़े पुराने अंधविश्वास को भी तोड़ा है। वर्ष 2017 में चार लाख खरीदार अपने मकान मिलने का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने बिल्डरों और खरीदारों के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया और चार लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए।

पौने दस लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का दावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आगामी 26 जनवरी तक साढ़े दस लाख नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की चार सरकारों में हुई कुल नियुक्तियां भी वर्तमान सरकार की ओर से की गई नियुक्तियों की एक चौथाई नहीं थीं।

कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2021 को टैबलेट वितरण की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट दिए गए। दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य है, जिनमें से एक लाख से अधिक वितरित किए जा चुके हैं।

ALSO READ THIS :  एक्सपोमार्ट में चार दिन जुटेंगे हजारों लोग, जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर; जरूरत पड़ी तो एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होगा बंद

उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

महिलाओं और निवेशकों की सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों, व्यापारियों, निवेशकों और राह चलती महिलाओं पर गलत निगाह डालने वालों के लिए दो ही जगह हैं, जेल या जहन्नुम। कानून को चुनौती देने वालों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वमान्य नेता और अपना आदर्श बताते हुए योगी ने खुद को पार्टी का सामान्य सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। कमल का फूल पार्टी के लिए सब कुछ है और वह इसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें लॉन्च होकर भी विफल रहने वाला रॉकेट बताया।

भारत को आध्यात्मिक शक्ति और युवाओं को विकसित यूपी का सारथी बताया

मुख्यमंत्री ने भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति और उत्तर प्रदेश को असीम संभावनाओं वाला प्रदेश बताया। उन्होंने युवाओं को विकसित उत्तर प्रदेश का सारथी करार दिया और बुलडोजर को प्रदेश की ताकत बताया।

साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी माता के निधन के दिन अंतिम संस्कार से जुड़े संस्कार संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी और कार्यक्रम में शामिल होने का भी उल्लेख किया। इस प्रसंग पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि यही संन्यासी धर्म है।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 28-29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे BLO, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन होंगे जमा; ADM प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

ज़रूर पढ़ें