Home » राजकाज » दिल्ली के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, राजधानी में शोक की लहर

दिल्ली के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, राजधानी में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया।

 

 

93 वर्षीय मल्होत्रा के निधन से दिल्ली के राजनीतिक, व्यापारिक और खेल समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहयोगी और प्रशंसक उन्हें एक दूरदर्शी नेता और दिल्ली की प्रगति का मजबूत स्तंभ मानते थे।

 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण खंडेलवाल ने मल्होत्रा को दिल्ली का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा, “विजय जी ने दिल्ली के आधुनिक ढांचे की नींव रखी और राजधानी को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।

अक्टूबर 2025: व्रत-त्योहारों का धमाकेदार मेला, दशहरा से छठ तक… जानिए हर तारीख का रंग-बिरंगा पर्व!

व्यापारिक समुदाय के लिए वे एक संबल थे, जो उनकी समस्याओं को समझते और त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते थे।” खंडेलवाल ने मल्होत्रा के खेल प्रेम को भी याद किया और कहा कि उनका खेलों के प्रति योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से मल्होत्रा की आत्मा की शांति और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

 

 

भाजपा नेता मनोज सिंह बिष्ट ने मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे और एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे।

नेपाल ने वेस्टइंडीज को हराकर रचा T20 क्रिकेट में नया इतिहास

वे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और दिल्ली के विकास के लिए समर्पित थे। उनका निधन न केवल पार्टी, बल्कि पूरे शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” बिष्ट ने मुस्तफाबाद की जनता की ओर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

ALSO READ THIS :  पीएम मोदी की नई योजनाएं: किसानों के लिए 'धन धान्य' और 'दलहन आत्मनिर्भरता' का वरदान

 

 

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म दिसंबर 1931 में लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली से पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और बाद में 1977-80 और 1980-84 तक दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व ने पार्टी को मजबूती प्रदान की।

UP: मुजफ्फरनगर में इश्कबाजी को लेकर युवक का बीच सड़क मर्डर, सरेराह चाकूबाजी में दूसरा गंभीर घायल

एम्स, नई दिल्ली ने एक आधिकारिक बयान में बताया, “वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां 30 सितंबर की सुबह 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।”

 

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें