मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। धरने में जमकर नारेबाजी हुई।
VHP ने नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे।
• कार्यकर्ताओं ने कहा,
“भ्रष्ट अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं। जब तक ये हटाए नहीं जाते, हम नहीं उठेंगे!”

- AC की ठंडी हवा… लेकिन मीटर था ‘गर्म’! मुज़फ़्फ़रनगर की पॉश कॉलोनी की दो आलीशान कोठियों में बिजली चोरी पकड़ी गई, FIR दर्ज
- मुज़फ़्फ़रनगर में माफियाओं पर लगेगा ‘NSA’ ! यूरिया की कालाबाज़ारी और नशीली दवाओं के धंधे पर सबसे बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
- मुज़फ़्फ़रनगर में ‘यूरिया सिंडिकेट’ में खलबली: कार्रवाई शुरू होते ही गायब होने लगे DEF टैंक, काली पॉलीथीन में छिपे कई राज!
- UP: ‘रॉकी मिस्ट्री’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: गोली मारकर हत्या, सिर धड़ से अलग किया, नमक डालकर खेत में दफनाया शव!
- ‘रॉकी मिस्ट्री’ में बड़ा मोड़: पत्नी, सौतेले बेटे और पुत्रवधू पर अपहरण का मुकदमा, परिवार ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
17 जनवरी को हमला, आज तक FIR नहीं!
पूरा मामला 17 जनवरी का है। विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी संजय शर्मा का बेटा एसडी स्कूल मैदान में था। उस पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। संजय शर्मा ने नई मंडी थाने में तहरीर दी, लेकिन 20 जनवरी तक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
थाना प्रभारी पर अनदेखी का आरोप
संजय शर्मा ने कहा कि “हम फोन करते हैं तो थाना प्रभारी 20-30 सेकंड सुनते हैं और फोन काट देते हैं। हमने कहा कि धरना देना पड़ेगा तो कोतवाल ने कहा आ जाओ। इससे लगता है धरने से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को VHP ठीक करेगा।”
- AC की ठंडी हवा… लेकिन मीटर था ‘गर्म’! मुज़फ़्फ़रनगर की पॉश कॉलोनी की दो आलीशान कोठियों में बिजली चोरी पकड़ी गई, FIR दर्ज
- मुज़फ़्फ़रनगर में माफियाओं पर लगेगा ‘NSA’ ! यूरिया की कालाबाज़ारी और नशीली दवाओं के धंधे पर सबसे बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
- मुज़फ़्फ़रनगर में ‘यूरिया सिंडिकेट’ में खलबली: कार्रवाई शुरू होते ही गायब होने लगे DEF टैंक, काली पॉलीथीन में छिपे कई राज!
- UP: ‘रॉकी मिस्ट्री’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा: गोली मारकर हत्या, सिर धड़ से अलग किया, नमक डालकर खेत में दफनाया शव!
- ‘रॉकी मिस्ट्री’ में बड़ा मोड़: पत्नी, सौतेले बेटे और पुत्रवधू पर अपहरण का मुकदमा, परिवार ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
चाय, खिचड़ी और बिस्तर का बंदोबस्त
धरने में कार्यकर्ता बोले कि “चाय और रात को खिचड़ी और बिस्तर आ रहा है। चाहे 10 दिन लगें, हम यहीं रहेंगे। 26 जनवरी को यहीं ध्वज फहराएंगे।”
उन्होंने कहा कि बृजेश शर्मा जैसे अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं।
VHP का अल्टीमेटम
VHP ने चेतावनी दी कि “जब तक ये अधिकारी हटाए नहीं जाते, धरना नहीं उठेगा।” धरने में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीओ मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति रात करीब दो बजे तक तनावपूर्ण बनी रही,
हालांकि सीओ के मान मनौवल के बाद देर रात को धरना समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने हमले के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।