मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है। प्रेमी रोहित और प्रेमिका प्रगति की प्रेम कहानी आज डबल मर्डर में बदल गई।
प्रेमी रोहित ने पहले प्रगति की गर्दन रेती और फिर खुद का गला काटकर जान दे दी। दोनों की मौत से पूरा इलाका सन्न रह गया है।

गुरुग्राम में करते थे जॉब
जानकारी के मुताबिक रोहित और प्रगति दोनों गुरुग्राम में जॉब करते थे। दोनों का आमने-सामने एक ही गांव में घर है।

8 फरवरी को थी प्रेमिका की शादी
आगामी 8 फरवरी को प्रगति की शादी होनी निश्चित थी। इसी वजह से आक्रोशित रोहित ने खूनी खेल खेला। प्रेमी ने प्रेमिका को पहले मार डाला, फिर खुद को खत्म कर लिया।

SSP भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही SSP भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग इस प्रेम कहानी के इस खौफनाक अंत से हक्के-बक्के हैं।

आमने–सामने दोनों के घर
रोहित और प्रगति एक ही गांव के थे। प्रेम के चलते दोनों के बीच गहरा रिश्ता था। लेकिन प्रेमिका की किसी दूसरे से शादी की बात सामने आने पर रोहित के दिमाग में सनक पैदा हो गई।
उसने प्रगति को मार डाला और फिर खुद को खत्म कर लिया। यह घटना मुजफ्फरनगर में पिछले कुछ समय में हुई सबसे सनसनीखेज घटनाओं में से एक बन गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या की पूरी घटना कैसे हुई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
“परिजनों से हुई बातचीत और प्रथमद्रष्टया ये मामला प्रेम प्रसंग में फेल होने पर उठाया गया कदम लग रहा है, लेकिन फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी” : संजय कुमार वर्मा, SSP



