Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » 23 फरवरी से ‘MPL 2026’ का धमाकेदार आगाज: 12 टीमें और 33 रोमांचक मुकाबले, चीयर गर्ल्स बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का उत्साह!

23 फरवरी से ‘MPL 2026’ का धमाकेदार आगाज: 12 टीमें और 33 रोमांचक मुकाबले, चीयर गर्ल्स बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का उत्साह!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित MPL 2026 का भव्य उद्घाटन 23 फरवरी को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। 12 टीमों के बीच 33 मैच, स्टे स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण, टीवी अंपायर, रिव्यू सिस्टम और पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार-भुवनेश्वर कुमार ब्रांड एंबेसडर। फाइनल 13 मार्च को, होली पर कोई मैच नहीं।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL 2026) का शानदार आगाज 23 फरवरी को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
उद्घाटन समारोह में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, पूर्व डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

12 टीमें, 33 मैच, दो ग्रुप सिस्टम

क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल और सचिव मनोज पुंडीर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार लीग में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी, एक कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल है।
लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मैच होंगे। दो ग्रुप में बांटी गई टीमें लीग स्टेज खेलेंगी, जिसमें ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

सेमीफाइनल 12 मार्च को और फाइनल 13 मार्च को होगा। होली के दिन कोई मैच निर्धारित नहीं है।

लाइव टेलीकास्ट और हाई-टेक सुविधाएं

MPL 2026 का सीधा प्रसारण वैश्विक स्तर पर स्टे स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। स्टेडियम में विशेष प्रसारण व्यवस्था तैयार की गई है।
सभी मैचों में टीवी अंपायर की सुविधा रहेगी। खिलाड़ी स्टंपिंग, रन आउट और अन्य विवादित फैसलों पर रिव्यू ले सकेंगे। 

पिच तैयार, ब्रांड एंबेसडर और अंतरराष्ट्रीय अंपायर

पिच को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह के निर्देशन में विशेष तैयारियां की गई हैं।
लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार हैं।
सेमीफाइनल और फाइनल में अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी अंपायरिंग करेंगे। स्कोरर के रूप में अपूर्व यादव और हरीश चौहान, जबकि एंटी करप्शन अधिकारी के रूप में शुचि कौशिक और लव गर्ग तैनात हैं। 

ALSO READ THIS :  धर्मेंद्र मलिक ने जताई अपनी हत्या की आशंका! बोले, "कचरा माफिया ले सकते हैं मेरी जान", पेपर मिलों पर दो दशक पुरानी गैंगवार का भी तंज!

आकर्षक पुरस्कार राशि और उत्साहवर्धन

फाइनल में विजेता और उपविजेता टीम को कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की नकद राशि मिलेगी।
हर मैच में मैन ऑफ द मैच को 2100 रुपये, फिल्डर ऑफ द मैच को 1100 रुपये दिए जाएंगे।
फाइनल में मैन ऑफ द मैच को 5100 रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5000-5000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उद्घाटन और फाइनल में चौकों-छक्कों पर डीजे की धुन पर चियर गर्ल्स टीमों का जोरदार उत्साहवर्धन करेंगी। 

टीमें और क्षेत्रीय प्रतिभाएं

इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की गई है। प्रमुख टीमें:

  • बिन्दल स्ट्राइकर्स,
  • वॉरियर्स टिहरी फाल्कंस,
  • देवभूमि रॉयल्स,
  • अम्बा वॉरियर्स,
  • वसुंधरा सुपरकिंग्स,
  • क्रिस्टल बालाजी टाइटंस,
  • सिल्वरटोन पैंथर्स,
  • सिल्वरटोन टाइगर्स आदि।


लीग में शामली और सहारनपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे मुकाबले और रोमांचक होंगे। 

यह लीग जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर रही है और खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें