Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कार ने दो लोगों को कुचला! कार के नीचे दबा शख्स, दोनों घायल दिल्ली रेफर, LIVE वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में कार ने दो लोगों को कुचला! कार के नीचे दबा शख्स, दोनों घायल दिल्ली रेफर, LIVE वीडियो वायरल

Muzaffarnagar: Maruti 800 Runs Over Two Men in Viral Video, Driver Flees
Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर के कूकड़ा मंडी परिसर में सुबह सैर कर रहे दो लोगों को मारुति 800 ने बेरहमी से कुचल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार के नीचे दबे व्यक्ति को भीड़ ने बड़ी मुश्किल से निकाला, दोनों घायल दिल्ली रेफर। चालक फरार, पुलिस ने कार कब्जे में ली।


 

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा मंडी परिसर में रविवार सुबह करीब 8 बजे दो लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी एक मारुति 800 कार ने तेज रफ्तार से आकर दोनों को रौंद दिया। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में साफ दिखता है कि कार अनियंत्रित होकर दोनों लोगों को कुचलती हुई गुजरती है। एक शख्स कार के नीचे दब जाता है, जबकि दूसरा सड़क पर गिर पड़ता है। आसपास की भीड़ ने तुरंत हंगामा मचाया और कार के नीचे दबे व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

Muzaffarnagar: Maruti 800 Runs Over Two Men in Viral Video, Driver Flees

दोनों घायल, दिल्ली रेफर

 

घटना के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के रेफर कर दिया। घायलों में सुजीत जिंदल और विकास जैन शामिल हैं।

 

चालक फरार, पुलिस कब्जे में कार

 

कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे सूचना मिली थी कि कूकड़ा मंडी परिसर में मारुति 800 ने दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में बच्चा बना ‘कुत्ता, भौंकता-दौड़ता देख पुलिस भी सन्न, मची खलबली, Video

 

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक और कार मालिक की तलाश जारी है। शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The x India (@thexindia)

सोशल मीडिया पर खलबली

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग कार चालक की लापरवाही और फरार होने पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का दावा किया है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें