Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 14 पशु समेत 2 बुलैरो पिकअप जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 14 पशु समेत  2 बुलैरो पिकअप जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर पुलिस ने सहारनपुर ले जाते 14 पशु (1 भैंस, 6 कटड़ा, 7 कटड़ी) लादे दो बुलैरो पिकअप को बडकली कट के पास धर दबोचा। 4 तस्करों को गिरफ्तार कर पशुओं को क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर थाना पुलिस ने जनपद में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बड़ा झटका दिया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बडकली कट के पास दो बुलैरो पिकअप को रोककर जांच की। वाहनों में क्रूरता से लादे गए 14 रास पशु (1 भैंस, 6 कटड़ा, 7 कटड़ी) बरामद हुए। 

गिरफ्तार तस्करों के नाम


1. शाहिद पुत्र मोहम्मद असगर, निवासी शहीदों वाली गली, खादरवाला, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर 
2. इमरान पुत्र मोहम्मद तौफीक, निवासी बागोवाली, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर 
3. वसीम पुत्र शफीक, निवासी ग्राम बझेड़ी, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर 
4. अथरहसन पुत्र अजहर हसन, निवासी खालापार चौकी के पास माता वाली गली, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर 

बरामदगी और कार्रवाई


– कुल 14 रास पशु (1 भैंस, 6 कटड़ा, 7 कटड़ी) 
– 02 बुलैरो पिकअप (UP 12 CT 1393 और UP 12 CT 3987) – कागजात न दिखाने पर MV एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त 

पुलिस टीम का नेतृत्व


कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी श्री बबलू सिंह वर्मा ने किया। टीम में शामिल थे: 
– सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार (चौकी इंचार्ज)
– सब इंस्पेक्टर बच्चू सिंह 
– सब इंस्पेक्टर सहीराम नागर 
– कॉन्स्टेबल रहीस आजम 
– कॉन्स्टेबल राजू सिंह 
– कॉन्स्टेबल अशोक राणा 
– कॉन्स्टेबल पवन सोलंकी 
 

पशु क्रूरता पर सख्ती का संदेश



एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी और क्रूरता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। 

ALSO READ THIS :  कातिल बेटियां! चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट! बोली, ‘बेटा-बेटी में करता था फर्क, तंग आकर करनी पड़ी हत्या’

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें