Home » Blog » पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का भारी फजीहत: मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत में फिसलकर गिरे, वीडियो वायरल

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का भारी फजीहत: मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत में फिसलकर गिरे, वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

इस्लामाबाद . पाकिस्तान इस समय ईरान-अमेरिका तनाव में शांति दलाली (peace broker) बनने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने खुद की भारी बेइज्जती करा ली।

मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के स्वागत के दौरान इशाक डार कार्पेट पर चलते हुए अचानक फिसल गए और औंधे मुंह फर्श पर गिर पड़े। यह घटना कैमरों के सामने हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुलिस मुठभेड़, 10 हजार का इनामी गौकश शकील गोली लगने से घायल, तमंचा-बिना नंबर बाइक बरामद

वीडियो में देखा जा सकता है कि इशाक डार बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे थे, बालों पर हाथ फेरा और गर्मजोशी से स्वागत के लिए बढ़े। जैसे ही वे कुछ कदम आगे बढ़े, उनका पैर फिसल गया और वे खुद को संभाल नहीं पाए। सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्री उन्हें संभालने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तब तक गिर चुके थे।

यह घटना पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए शर्मनाक मानी जा रही है, खासकर जब पाकिस्तान खुद को मिडिल ईस्ट में शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को काफी शेयर किया है। कई यूजर्स ने इसे “डिप्लोमैटिक फजीहत” करार दिया है।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

ALSO READ THIS :  ट्रंप का 28-सूत्री शांति प्लान: यूक्रेन को रूस को जमीन सौंपनी पड़ेगी, जेलेंस्की बोले- 'ईमानदार काम करेंगे

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें