Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘विश्व धरोहर दिवस’, ‘परशुराम जन्मोत्सव’ और ‘अक्षय तृतीया’ का भव्य आयोजन

‘विश्व धरोहर दिवस’, ‘परशुराम जन्मोत्सव’ और ‘अक्षय तृतीया’ का भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में सांस्कृतिक जागरूकता और विरासत संरक्षण का संदेश

मुजफ़्फ़रनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह ‘विश्व धरोहर दिवस’, ‘भगवान परशुराम जन्मोत्सव’ और ‘अक्षय तृतीया’ की पूर्व वेला श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्या स्वाति गौतम के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन, पितृभक्ति, मातृभक्ति, अनुशासन और पराक्रम की कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।


इसके बाद प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने विश्व धरोहर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्व की प्रमुख धरोहरों की जानकारी दी और कहा कि विरासत का संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।


विद्यालय परिवार ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए संकल्प लिया कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जाएगा और नई पीढ़ी तक उसके मूल्यों को पहुंचाया जाएगा।


यह कार्यक्रम धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सांस्कृतिक जागरूकता, विरासत संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण साबित हुआ।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में खनन पोर्टल में सेंधमारी से हड़कंप: 76 ई-फॉर्म-सी से 1900 घनमीटर गिट्टी का खेल, हैक कर खनन अधिकारी की लॉगिन का इस्तेमाल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में गरजे धर्मेंद्र मलिक: भाकियू (अराजनैतिक) के धरने में ₹500 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग, अवैध खनन में कार्रवाई रोकने और प्रशासनिक कार्यशैली पर उठाए सवाल

ज़रूर पढ़ें