Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर: बंद मकान में 3 दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर: बंद मकान में 3 दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फ़रनगर। जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान से 30 वर्षीय युवक राहुल शर्मा का शव बरामद हुआ। मृतक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मकान के बाहर कुत्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। रविवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया तो अंदर राहुल शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय सभासद विकल्प जैन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जबकि राहुल घर में अकेला रह रहा था। उनके अनुसार पत्नी के जाने के बाद राहुल काफी तनाव और अवसाद में रहने लगा था।

सभासद ने यह भी बताया कि राहुल के हाथ की नस भी कटी हुई मिली है। उन्होंने आशंका जताई कि युवक ने पहले नस काटने का प्रयास किया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में बाइक भिड़ंत में दो की मौत, कुत्ते के काटने से छात्र की गई जान

जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा के पिता सुशील शर्मा, जो बैंककर्मी थे, का हाल ही में निधन हुआ था। पिता की मौत के बाद राहुल अपने पैतृक मकान में अकेला रह रहा था। वह ठाकुर जी की ड्रेस (वस्त्र) बनाने का काम करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें