Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कन्या भारती और मातृ भारती की गोष्ठी, संस्कार और नेतृत्व विकास पर हुआ मंथन

मुजफ्फरनगर में कन्या भारती और मातृ भारती की गोष्ठी, संस्कार और नेतृत्व विकास पर हुआ मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती एवं मातृ भारती की मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ संभाग निरीक्षक जगबीर शर्मा ने छात्राओं और माताओं का मार्गदर्शन करते हुए संस्कार, नेतृत्व, संगठन, परिवार प्रबोधन और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई। कन्या भारती की बैठक में छात्राओं के नेतृत्व विकास, अनुशासन, निर्णय क्षमता, टीम भावना और सेवा-भाव पर चर्चा हुई। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सहभागिता और आदर्श विद्यालय के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए।

मातृ भारती की गोष्ठी में करीब 25 माताओं ने सहभागिता की। संभाग निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने माताओं से संस्कार वर्ग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, सेवा कार्य और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्राओं को संस्कारवान, आत्मनिर्भर, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

कार्यक्रम में कन्या भारती और मातृ भारती के माध्यम से छात्राओं, माताओं, विद्यालय और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।

 

ALSO READ THIS :  बंधुआ मजदूर कांड में कानून का कड़ा शिकंजा; हरियाणा से मुजफ्फरनगर कोर्ट लाया गया आरोपी अंकित बालियान

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें