Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में दुकानदार पर हॉकी से हमला, CCTV में कैद हुई घटना: कई युवकों के साथ पहुंचे दबंग ने दुकान में घुसकर की पिटाई, VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर में दुकानदार पर हॉकी से हमला, CCTV में कैद हुई घटना: कई युवकों के साथ पहुंचे दबंग ने दुकान में घुसकर की पिटाई, VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली कस्बे में बुढ़ाना रोड पर मंगलवार देर शाम एक दुकानदार पर कथित तौर पर हॉकी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दबंग अपने साथ कई अज्ञात युवकों को लेकर व्यापारी परवेज पुत्र नसीम की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने परवेज पर हॉकी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई।

हमले में परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉकी के हमले में उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल खतौली CHC ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए रात में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हमले का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। CCTV फुटेज में साफ़ साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर उस पर हॉकी से एक या दो नहीं, बल्कि रह रहकर हमला कर रहा है और पीड़ित दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर तक घुस जाता है, लेकिन हमलावर दुकान के अंदर तक ही वार करते हैं।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध निर्माण पर चला MDA का बुलडोजर: 8 हजार वर्गमीटर में हुआ निर्माण ध्वस्त, मखियाली में बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई

घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी अभी इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें