Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध निर्माण पर चला MDA का बुलडोजर: 8 हजार वर्गमीटर में हुआ निर्माण ध्वस्त, मखियाली में बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध निर्माण पर चला MDA का बुलडोजर: 8 हजार वर्गमीटर में हुआ निर्माण ध्वस्त, मखियाली में बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। MDA ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह करीब 9 बजे जोन-2 और जोन-3 में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान मखियाली में करीब 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जबकि आदर्श कॉलोनी में करीब 240 वर्गमीटर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

मखियाली में 8 हजार वर्गमीटर निर्माण ध्वस्त

MDA के मुताबिक, प्राधिकरण के जोन-2 में ग्राम मखियाली स्थित खसरा नंबर 635/2 में हरिनगर मखियाली निवासी राजकली पत्नी ईलम सिंह आदि द्वारा करीब 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किए जाने का मामला सामने आया था।

प्राधिकरण के अनुसार, उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ पहले नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई और संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए जाने के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए। इसके बाद बुधवार को मौके पर पहुंची MDA टीम ने निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

आदर्श कॉलोनी में 240 वर्गमीटर निर्माण सील

इसी कार्रवाई के तहत जोन-3 में आदर्श कॉलोनी निवासी संजीव पुत्र मोल्हड़मल द्वारा करीब 240 वर्गमीटर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

प्राधिकरण के मुताबिक, इस मामले में भी पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के बाद सीलिंग की कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे, जिसके अनुपालन में बुधवार को निर्माण को सील किया गया।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

MDA की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: लूटेरे नौकर ने व्यापारी पर हथौडे से किया हमला, कुछ घंटे बाद पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि विकास क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें