Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में ‘दरिंदों’ से हाईवे पर पुलिस मुठभेड़: रामलीला टिल्ला गैंगरेप केस का आरोपी फ़िरोज़ गोली लगने से घायल, साथी उस्मान कॉम्बिंग के बाद पकड़ा

मुजफ्फरनगर में ‘दरिंदों’ से हाईवे पर पुलिस मुठभेड़: रामलीला टिल्ला गैंगरेप केस का आरोपी फ़िरोज़ गोली लगने से घायल, साथी उस्मान कॉम्बिंग के बाद पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में रामलीला टिल्ला गैंगरेप कांड का आरोपी फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी उस्मान पुलिस की कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रामलीला टिल्ला गैंगरेप कांड में वांछित थे और उनकी तलाश की जा रही थी। हाईवे पर पुलिस और आरोपियों के आमने-सामने आने के बाद मुठभेड़ हुई। इस दौरान अपने आप को चारों तरफ से घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान फिरोज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी उस्मान मौके से निकलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि इस गैंगरेप कांड में मुख्य आरोपी के अलावा फेमस सेक्सोलॉजिस्ट एवं सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सम्राट समेत कुल 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।

सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर नगर पालिका का ऐतिहासिक फैसला: वहलना चौक का नाम बदला, मंत्री कपिल देव ने जताया आभार

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें