मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेतृत्व में किसानों का प्रदर्शन, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सेवक) ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन […]
मुजफ्फरनगर में कांवड़ ड्यूटी के दौरान करंट लगने से नगर पालिका के ठेका कर्मी की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच नगर पालिका परिषद के पथ प्रकाश विभाग में कार्यरत एक ठेका कर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। […]
मुजफ्फरनगर में माता-पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, जिला प्रशासन ने छात्रा को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। कठिन परिस्थितियां अक्सर सपनों की राह रोक देती हैं, लेकिन कुछ हौसले ऐसे भी होते हैं जो हर मुश्किल को मात दे देते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायी छात्रा रुचि गोयल को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिला प्रशासन ने सम्मानित करते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए आवश्यक सहायता सामग्री उपलब्ध […]
मुजफ्फरनगर: मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से की अभद्रता,दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर परिसर में रहने वाली महिला ने दो युवकों पर अभद्रता, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने SSP को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार सुबह करीब 11 […]
‘बच्चों की आवाज दबा रही सरकार’, नीट मुद्दे पर अजय राय ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ सख्ती […]
राम मंदिर का शुद्धिकरण अनुष्ठान आज होगा संपन्न, महंत दिनेंद्र दास बोले- श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई असर नहीं

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रहा विशेष प्रायश्चित एवं शुद्धिकरण अनुष्ठान शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जारी है और पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे […]
‘प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा और सख्त कानून’, बोले ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने के लिए मौजूदा […]
‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन’, सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने पर सपा का बयान

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी की मांगों में कोई बदलाव नहीं आया है। सपा नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक न सरकार से कोई […]
अखिलेश यादव का बड़ा फैसला: सपा मनाएगी ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’, “संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ मनाएगी। उन्होंने कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की मूल भावना को समर्पित होगा। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को […]
संभल हिंसा पर सख्त कार्रवाई: दुबई में बैठे शारिक साठा के गुर्गे वारिस पर NSA, अब तक 3 आरोपियों पर लग चुका है कानून

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू कर दिया है। सरकार का यह कदम हिंसा मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से ठीक पहले उठाया गया है, जिसे पूरे प्रकरण में […]