पेपर लीक विवाद पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया, बोले- देश का भविष्य न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही का हकदार

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। कोहली […]

बांदा में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बचाने पहुंची मां भी झुलसी

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंची मां भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची […]

‘डॉक्टरों की सलाह मानें और जल्द स्वस्थ हों’, पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद डॉक्टरों की सलाह का पालन करने और जल्द स्वस्थ होने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना […]

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन गुरुवार देर रात समाप्त कर दिया। उन्होंने यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद लिया। अनशन समाप्त करने की जानकारी सोनम वांगचुक ने […]

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- आज कैबिनेट में होगा सख्त कानून पर फैसला, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक के मामलों पर कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयार किया गया मसौदा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक […]

दिल्ली का छात्र आंदोलन शांतिपूर्ण, सरकार इसे उग्र बताकर बदनाम कर रही है: राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली में चल रहे छात्र-युवा आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को बदनाम करने के लिए उसे “उग्र आंदोलन” बताने की कोशिश कर रही है, जबकि धरने पर बैठे युवा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपना […]

मुजफ्फरनगर में छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने वीडियो जारी कर कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कला में चौथी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। जिस मामले में मृतक छात्रा के पिता ने पहले स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका पर बेटी को चोरी के आरोप में पूरी कक्षा के सामने अपमानित करने और प्रताड़ित करने […]

रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग की पहल: मध्य प्रदेश की 5 महिला किराना उद्यमी सम्मानित, 1-1 लाख रुपये का अनुदान मिला

नई दिल्ली। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन की पहल को एक और सफलता मिली है। रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) के संयुक्त कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में मध्य प्रदेश की पांच महिला किराना उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सफल कारोबार स्थापित […]

खड़गे का सरकार पर हमला, बोले- पहले शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, उसके बाद होगी नीट पर चर्चा

नई दिल्ली। नीट परीक्षा विवाद को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कर दिया है कि नीट मामले पर चर्चा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से पीछे नहीं […]

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष तय करे समय और तारीख: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। मानसून सत्र के चौथे दिन भी संसद में नीट पेपर लीक का मुद्दा छाया रहा। गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल लगातार हंगामे की भेंट चढ़ गए। विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए […]