Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » SD मैनेजमेंट कॉलेज में गार्ड की हरकत पर भड़के छात्र: छात्र नेता के नेतृत्व में धरना–प्रदर्शन, डंडा लेकर छात्रों से बहस का VIDEO वायरल

SD मैनेजमेंट कॉलेज में गार्ड की हरकत पर भड़के छात्र: छात्र नेता के नेतृत्व में धरना–प्रदर्शन, डंडा लेकर छात्रों से बहस का VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में श्री बालाजी (मंडी समिति) रोड स्थित SD मैनेजमेंट कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के व्यवहार को लेकर छात्रों में नाराजगी सामने आई है। छात्र के साथ कथित अभद्रता के विरोध में छात्र नेता विशु मलिक ने बुधवार दोपहर करीब 2 कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया और आरोपी सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी से हटाने की मांग की।

घंटों चले प्रदर्शन के दौरान विशु मलिक ने कॉलेज के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि कुछ गार्ड शराब पीकर ड्यूटी करते हैं और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के व्यवहार और ड्यूटी को लेकर कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच सुरक्षा गार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गार्ड हाथ में मोटा डंडा लेकर छात्रों के साथ बहस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में गार्ड और छात्रों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।

धरने की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंध तंत्र मौके पर पहुंचे। छात्र नेता और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के बाद प्रशासन ने आरोपी बताए जा रहे सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी से हटाने का आश्वासन दिया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में SSP से कॉल पर बोली महिला, ‘अरे... पहले मेरा नंबर तो ले लो!' : गलती से पुलिस कप्तान का मोबाइल नंबर कर दिया रिचार्ज, फिर हुआ ऐसा कि पुलिस कप्तान भी हंस पड़े
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें