Home » उत्तर प्रदेश » सुरक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ता यूपी: सीएम योगी बोले- ‘डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर, रात में भी सुरक्षित हैं बाजार और बेटियां’

सुरक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ता यूपी: सीएम योगी बोले- ‘डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर, रात में भी सुरक्षित हैं बाजार और बेटियां’

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर कहा है कि प्रदेश में अब बाजार देर रात तक खुले रहते हैं और महिलाएं भी बिना भय के नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की परिस्थितियों में बदलाव किया है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नए उत्तर प्रदेश में रात के समय जगमगाते बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान केवल व्यापार की गतिविधियों को नहीं दर्शाते, बल्कि व्यापारियों के विश्वास का भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि नाइट शिफ्ट में महिलाएं निर्भय होकर अपने कार्यस्थलों पर जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनका आत्मविश्वास समाज की प्रगति को दर्शाता है।

2017 से पहले की स्थिति का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं। देर रात तक काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनके परिवारों में चिंता बनी रहती थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

महिला श्रम बल भागीदारी 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत होने का दावा

ALSO READ THIS :  2017 से पहले यूपी का युवा असुरक्षित था, आज निवेश का माहौल है- सीएम योगी 

सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की अभिव्यक्ति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा से समृद्धि की ओर अग्रसर नए उत्तर प्रदेश की पहचान बताया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें