Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ़्फ़रनगर में दहाड़े CM योगी, “पाकिस्तान भूखों ही मरेगा, नया भारत विकास की राह पर”

मुजफ़्फ़रनगर में दहाड़े CM योगी, “पाकिस्तान भूखों ही मरेगा, नया भारत विकास की राह पर”

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर बनेगा नगर निगम, CM योगी ने दी बड़ी सौगात, विकास को मिलेगी नई रफ्तार! रोजगार मेला, 951 करोड़ की परियोजनाएं, अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण आदि के भव्य आयोजन से गूंजा मुज़फ़्फ़रनगर

jin88bet.one

मुज़फ़्फ़रनगर। सोमवार को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा कई मायनों में खास रही। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को लेकर तंज भरा बयान दिया, वहीं दूसरी ओर मुज़फ़्फ़रनगर को नगर निगम बनाने की बड़ी घोषणा कर विकास की नई दिशा तय की।

ak168app.baby


इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने की, जबकि पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की अहम भूमिका रही।

ak168app.club

अहिल्याबाई चौक पर प्रतिमा का अनावरण

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण से हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत अनावरण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

ks168app.site

ic88

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पाकिस्तान आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है और वहां के लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में जो सुरक्षा और विकास का माहौल है, उसकी कल्पना भी पाकिस्तान में नहीं की जा सकती।

ic88

मुज़फ़्फ़रनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही मुज़फ़्फ़रनगर को नगर निगम बनाया जाएगा और इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस घोषणा पर जनसभा में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर का जौली रोड: 7 किमी में 57 गड़ढें! हादसों का बढ़ रहा खतरा, कब जागेगा PWD?
ic88

विकास और रोजगार का खाका

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में 941 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों युवाओं के शामिल होने और बड़ी संख्या में नियुक्तियां देने का लक्ष्य रखा गया है।

ic88

lr88

किसानों और श्रमिकों के लिए संदेश

सीएम योगी ने गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने रिकॉर्ड भुगतान किया है और पर्ची व्यवस्था को ऑनलाइन कर पारदर्शिता लाई गई है। उन्होंने किसानों की ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली और फसल नुकसान पर मुआवजे की भी बात दोहराई।

lr88

कानून-व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी, लेकिन अब माहौल बदल चुका है। “अब उपद्रव नहीं, उत्सव होते हैं,” कहते हुए उन्होंने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जिक्र किया।

lr88

lr88

महापुरुषों के योगदान का उल्लेख

अपने संबोधन में उन्होंने चौधरी चरण सिंह, अहिल्याबाई होल्कर, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जाति के दायरे में नहीं बांटना चाहिए।

op88

‘मुज़फ़्फ़रनगर के गुड़’ की मिठास का जिक्र

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने मुज़फ़्फ़रनगर के प्रसिद्ध गुड़ की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां का गुड़ देखते ही मुंह में पानी आ जाता है”, जिस पर जनसभा में तालियों की गूंज सुनाई दी।

si88

88v

भीड़ देख गदगद हुए CM और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनसभा की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर की जनता ने भारी संख्या में पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि वह विकास और सुशासन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और जनपद को विकास की नई गति प्राप्त होगी।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर कांवड़ बवाल: पुलिस और पत्रकारों से बदसलूकी के 6 नए VIDEO आए सामने, धमकियां और हुड़दंग कैमरे में कैद
SEXXXXX-VN

CM योगी का यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसमें विकास, रोजगार, किसानों के हित और राष्ट्रीय मुद्दों का व्यापक संदेश देखने को मिला। खासतौर पर नगर निगम की घोषणा और बड़े पैमाने पर जुटी भीड़ ने इसे मुज़फ़्फ़रनगर के लिए एक अहम दिन बना दिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें