Skip to content

The X India |

न्यूज़

  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
Home » विविध इंडिया » दिल्ली में ब्लू डार्ट के नाम पर 2.47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड-यूपी से 4 गिरफ्तार!

दिल्ली में ब्लू डार्ट के नाम पर 2.47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड-यूपी से 4 गिरफ्तार!

  • Picture of Joni Singh Joni Singh
  • July 14, 2026
  • 3:23 pm
Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर थाना, उत्तर-पूर्व जिला टीम ने ब्लू डार्ट कूरियर डिलीवरी के नाम पर 2.47 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी की रकम निकालने के लिए ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरबाज दानियाल उर्फ लब्बू, जिमी बथला, अब्दुल वदूद और अनिकेत वर्मा के रूप में हुई है।

डिप्टी जनरल मैनेजर को बनाया गया था शिकार

पुलिस के मुताबिक, बाबरपुर निवासी और दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में डिप्टी जनरल मैनेजर सतेंद्र ने 16 जून को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर का कर्मचारी बताया। आरोपी ने पार्सल डिलीवरी का झांसा देकर उन्हें एक नंबर डायल करने और मोबाइल में कॉल व एसएमएस फॉरवर्डिंग सक्रिय करने के लिए कहा।

जैसे ही कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग चालू हुई, बैंकिंग ओटीपी सहित सभी इनकमिंग कॉल और एसएमएस धोखेबाजों के नियंत्रण वाले नंबर पर पहुंचने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से 2.47 लाख रुपये निकाल लिए।

मनी ट्रेल से खुला पूरा नेटवर्क

साइबर पुलिस ने वित्तीय विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए जांच शुरू की। मनी ट्रेल की जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से 80 हजार रुपये मोहम्मद अरबाज दानियाल के नैनीताल बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

जांच में सामने आया कि यह बैंक खाता साइबर अपराध से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

ALSO READ THIS :  पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट ऐलान पर विपक्ष का हमला, प्रियंका गांधी बोलीं- 'सिस्टम से छात्रों का भरोसा टूटा'

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी

तकनीकी विश्लेषण और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मिर्जापुर तथा सुल्तानपुर में एक साथ छापेमारी की।

साइबर थाना, उत्तर-पूर्व जिला के इंस्पेक्टर राहुल कुमार की निगरानी में हुई कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टेलीग्राम के जरिए बेची जाती थी बैंक खातों की जानकारी

पुलिस जांच में पता चला कि 11 जुलाई को मोहम्मद अरबाज दानियाल और जिमी बथला को काशीपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अरबाज ने बताया कि उसने 50 हजार रुपये के बदले बैंक खाता खुलवाया था। बाद में जिमी बथला ने यह खाता एक लाख रुपये में अब्दुल वदूद को सौंप दिया।

आगे की जांच में मिर्जापुर से अब्दुल वदूद और सुल्तानपुर से अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अब्दुल वदूद ने बैंक खाते की जानकारी अनिकेत वर्मा को दी, जिसने बाद में टेलीग्राम के माध्यम से सक्रिय साइबर ठगों को यह जानकारी बेच दी।

नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित धन और उससे जुड़े अन्य बैंक खातों की भी जांच जारी है।

टॉप स्टोरी

सुसाइड नोट में छुपा ‘राज’! मुज़फ़्फ़रनगर में युवक की मौत के पीछे मां–बेटी का टॉर्चर! पैसों की मांग से टूट गया था आयुष, मरने से पहले लिख गया दर्दभरी कहानी

April 25, 2026

‘500 करोड़ की संपत्ति, हजारों धर्मांतरण और देशभर में नेटवर्क!’, स्वामी यशवीर का नया ‘धर्मांतरण बम’

July 4, 2026

UP में अब ‘इस साल’ नहीं खुलेंगे स्कूल, पहली जनवरी तक छुट्टी! 2 जनवरी 2026 को ही ओपन होंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

December 29, 2025

मुजफ़्फ़रनगर: 45 डिग्री की तपिश में 22 किमी पैदल चले ईंट भट्ठा मजदूर, न्यूनतम मजदूरी और सुविधाओं की उठाई मांग

June 29, 2026

ज़रूर पढ़ें

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश! वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-‘मिलेगी विकास को रफ्तार’, सपा का आरोप- ‘चढ़ जाएगा भ्रष्टाचार की भेंट!’

August 4, 2026

हरिद्वार में नशे के कारोबार पर एसटीएफ का शिकंजा, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार; 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद

August 4, 2026

Follow Us

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • About Us
  • About Amit Saini
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Complaint Redressal
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो
  • होम पेज
  • राजकाज
  • गुनाह
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर पोस्ट
  • द एक्स इंडिया विशेष
  • विविध इंडिया
  • वीडियो

© 2024 The X India – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffictail

WhatsApp us