Home » राजकाज » बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर को EC का नोटिस, दो राज्यों में वोटर आईडी पर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा

बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर को EC का नोटिस, दो राज्यों में वोटर आईडी पर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

पटना.  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को निर्वाचन आयोग (EC) ने नोटिस जारी किया है। एक से अधिक वोटर आईडी रखने के आरोप में आयोग ने किशोर से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि किशोर का नाम बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है।

एक क्लिक ने उड़ा दी थी किसान की जमा-पूंजी! मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसे किया साइबर ठगों का खेल खत्म!

EC ने किशोर को जारी नोटिस में कहा, “आपका नाम बिहार राज्य की निर्वाचक सूची और पश्चिम बंगाल की निर्वाचक सूची में दर्ज है। अतः एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में अपने नाम की प्रविष्टि के संबंध में तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें।”

आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-17 का हवाला दिया, जो एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण पर रोक लगाती है। उल्लंघन पर धारा-31 के तहत एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

नोटिस कर्गहर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, किशोर का नाम बिहार के रोहतास जिले के कर्गहर विधानसभा क्षेत्र (सासाराम लोकसभा) में दर्ज है, जहां उनका मतदान केंद्र मध्य विद्यालय, कोनार है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र (ममता बनर्जी का क्षेत्र) में कालीघाट रोड 121 पर उनका नाम दर्ज है। उनका EPIC नंबर IUI0686683 है, और मतदान केंद्र सेंट हेलेन स्कूल है।

मिर्जापुर: गंगा स्नान के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत, तीन अन्य को बचाया

यह मामला बिहार में EC के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद सामने आया, जिसमें 68.66 लाख डुप्लिकेट या अमान्य प्रविष्टियां हटाई गईं। किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में चुनाव लड़ रही है, और यह विवाद उनके अभियान को प्रभावित कर सकता है। किशोर ने अभी तक नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ALSO READ THIS :  Happy Birthday PM Modi: मां हीराबेन के मुखौटे पहन 75 PMAY लाभार्थी माताओं ने दिया आशीर्वाद, हनुमान मंदिर में भक्ति का सैलाब

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें