Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में घर के सामने बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला: 60 वर्षीय दयाराम घायल, खिंदड़िया गांव में ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया

मुजफ्फरनगर में घर के सामने बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला: 60 वर्षीय दयाराम घायल, खिंदड़िया गांव में ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के छपार थाना क्षेत्र के खिंदड़िया गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे घर के सामने तेंदुए ने हमला कर एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान दयाराम के रूप में हुई है। हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने दयाराम पर अचानक उस वक्त हमला किया, जब वो घर के बाहर टहल रहा था। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और गाँव वाली की भीड़ इकट्ठा हो गई।

गांव वालों ने इनकी जानकारी कॉल करके तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल बुजुर्ग ग्रामीण को पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के बाद छपार थाना क्षेत्र की बसेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी और सीओ सदर सुनील कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तेंदुए के गांव के आबादी क्षेत्र में पहुंचने और घर के सामने हमला करने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खेतों में काम करने और घरों से बाहर निकलने वाले लोगों में वन्यजीव के हमले का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाए और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर: बेहड़ा अस्सा से शाकुंभरी धाम तक सीधी बस सेवा, मई के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें