Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, तितावी के धोलरा-सिसौली मार्ग पर हुआ हादसा

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, तितावी के धोलरा-सिसौली मार्ग पर हुआ हादसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बज तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा धोलरा-सिसौली मार्ग पर हुआ। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि तितावी थाना क्षेत्र के साहटू गांव निवासी रामकिशन का 22 वर्षीय बेटा आकाश बाइक से धोलरा-सिसौली मार्ग से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आकाश बाइक समेत दूर जाकर गिरा और लहूलुहान हो गया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया।

बताया जाता है कि मृतक आकाश पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह बुडीना कला गांव में हेयर सैलून की दुकान पर बाल काटने का काम करता था। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मोदी के जन्मदिन पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कराया सुंदरकांड पाठ: मुज़फ़्फ़रनगर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें