Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में भाकियू की रात्रि मजदूर-किसान पंचायत आज: अंतिम दौर में GIC मैदान में तैयारियां, शाम से शुरू कल अल–सुबह तक चलेगा प्रोग्राम, पंजाबी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

मुज़फ़्फ़रनगर में भाकियू की रात्रि मजदूर-किसान पंचायत आज: अंतिम दौर में GIC मैदान में तैयारियां, शाम से शुरू कल अल–सुबह तक चलेगा प्रोग्राम, पंजाबी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित मजदूर-किसान महापंचायत को लेकर GIC मैदान में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए मैदान में मंच तैयार हो चुका है और आयोजन स्थल को व्यवस्थित करने का काम जारी है। भाकियू के मुताबिक इस बार महापंचायत की खासियत यह होगी कि कार्यक्रम देर रात तक चलेगा और इसका समापन शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे किया जाएगा।

महापंचायत में मुज़फ़्फ़रनगर के अलावा दूसरे जिलों से भी किसानों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा संगठन की ओर से किया गया है। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने को देखते हुए आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। संगठन के अनुसार GIC मैदान में जगह भरने की स्थिति में ट्रैक्टरों को आसपास की सड़कों के दोनों तरफ खड़ा कराया जाएगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी का कहना है कि दशकों के संगठनात्मक इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी महापंचायत रात के समय आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ रागिनी और पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन को लेकर मैदान में मंच, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन चौधरी के अनुसार इस बार महापंचायत में बड़े भोजन भंडारे की व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने साथ दो अन्य साथियों के लिए घर से भोजन लेकर आएं। संगठन का कहना है कि इससे आयोजन में आने वाले किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी बनी रहेगी और बड़े भंडारे की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश से नाराज महिला गंदे नाले में कूदी: पुलिस ने बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

महापंचायत को लेकर यातायात पुलिस पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। शाम 4 बजे से महावीर चौक और सर्कुलर रोड की तरफ कई मार्गों पर यातायात में बदलाव रहेगा। कई रास्तों पर बसों और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। पुलिस ने शहरवासियों से महावीर चौक और सर्कुलर रोड की ओर जाने से बचने तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

GIC मैदान में दिनभर चल रही तैयारियों के बीच अब निगाहें शाम के जुटान पर हैं। संगठन की ओर से बड़े किसान जुटान का दावा किया गया है। शाम से शुरू होने वाला कार्यक्रम रातभर चलने के कारण शहर में यातायात और भीड़ प्रबंधन पुलिस के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें