Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » सुसाइड के लिए नहर पुल पर खड़े प्रेमी युगल वायरल: महिला की कोशिश से बच दोनों, भीड़ ने प्रेमी को धुना, बाद में दोनों को किया पुलिस के हवाले

सुसाइड के लिए नहर पुल पर खड़े प्रेमी युगल वायरल: महिला की कोशिश से बच दोनों, भीड़ ने प्रेमी को धुना, बाद में दोनों को किया पुलिस के हवाले

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे नंगला गंगनहर पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक-युवती को संदिग्ध हालत में देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों पुल पर खड़े थे और नहर में कूदने वाले थे। मौके पर मौजूद लोग उन्हें लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की स्कूल ड्रेस में है, जबकि युवक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए है। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नगर पुल की मुंडेर पर खड़े दिखाई देते हैं। आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवक-युवती तत्काल वहां से हटने को तैयार नहीं दिखते।

इसी बीच भीड़ में से निकलकर एक महिला अचानक आगे बढ़ती है। वह दोनों का हाथ पकड़ती है और पूरी ताकत लगाकर उन्हें झटके के साथ अपनी तरफ सुरक्षित स्थान पर खींच लेती है। कुछ ही सेकंड में महिला दोनों को पुल की जोखिम वाली जगह से नीचे सुरक्षित स्थान पर ले आती है। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी दोनों को पकड़ लेते हैं।

दोनों के सुरक्षित होने के बाद मौके का माहौल फिर बदल गया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। युवक को समझाने के बावजूद उसके नहीं मानने पर भीड़ में नाराजगी बढ़ गई थी। हालांकि, बाद में लोगों ने दोनों को सिखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती इलाके के भंडूर गांव की रहने वाली है, जबकि युवक ककरौली क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच प्रेम संबंध है, लेकिन आत्महत्या जैसा ख़ौफ़नाक कदम क्यों उठाना चाहते थे, इसका कारण साफ नहीं हो पाया है।

ALSO READ THIS :  80 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: मुजफ्फरनगर में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर बरसीं लाठियां, परिजनों ने जाम लगाकर की इंसाफ की मांग
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें