Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: भर्ती परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढोने की कोशिश! DM भड़के, जिम्मेदारों को हड़काया

मुजफ्फरनगर: भर्ती परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढोने की कोशिश! DM भड़के, जिम्मेदारों को हड़काया

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में 6 दिसंबर को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की गोपनीय प्रश्न-पत्र कॉपियां पहुंचीं। एक बड़ा ट्रक भरा हुआ था, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य इन बक्सों में बंद था।

ट्रेजरी की संकरी गली में फंसा प्लान


ट्रेजरी तक बेहद तंग गली है, बड़ा ट्रक नहीं जा सकता। कॉपियां उतारकर छोटी गाड़ी से ले जानी थीं। सुरक्षा का पूरा प्रोटोकॉल, पुलिस तैनात… सब कुछ था। लेकिन जो हुआ, वह हैरान करने वाला था।

कूड़ा गाड़ी में कॉपियां!


हैरत की बात कि प्रशासन ने नगर पालिका की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी बुलवा ली। हरी-पीली कचरा गाड़ी खड़ी हो गई और कर्मचारी परीक्षा की गोपनीय कॉपियां उसमें लादने की तैयारी करने लगे। लाखों बच्चों का भविष्य कूड़े के समान ढोने की पूरी तैयारी थी!

हैरत में पड़ गए लोग!


इससे पहले कि जिम्मेदार इस कार्य को अंज़ाम तक पहुंचाते, उससे पहले ही लोगों की नज़र पड़ गई और देखते ही देखते ये ख़बर आग की तरह फेल गई और मामला डीएम उमेश मिश्रा तक पहुंच गया।

DM ने लिया संज्ञान, तुरंत एक्शन


DM उमेश मिश्रा को जैसे ही मामले का पता चला, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल जिम्मेदारों को फोन लगाया और लापरवाही को याद दिलवाते हुए खूब सुनाई। कूड़ा गाड़ी को तत्काल मौके से हटवाया और तुरंत दूसरी साफ-सुथरी गाड़ी मंगवाई गई। पूरी कॉपियां सुरक्षित ट्रेजरी में पहुंचाई गईं।

अब होगी जांच, जिम्मेदारों पर गाज


DM ने सख्त आदेश दिए कि इस घोर लापरवाही की जांच हो। जिसने भी कूड़ा गाड़ी लगाने का हुक्म दिया, उसकी खैर नहीं। वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग और नगर पालिका दोनों के अफसर रडार पर हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर कचहरी में दो पक्षों की जमकर मारपीट! मियां-बीवी के विवाद में 8 घायल, 'महाभारत' का Live Video वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें